फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर शॉप संचालक से लूट: दुकान बंद करके लौट रहे थे घर, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते में रोका; नकदी लेकर फरार

Wed, 06 Sep 2023 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बियर शॉप संचालक से लूट का मामला सामने आया है। संचालक दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और नकदी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
वारदात के बाद भागते लुटेरे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने बियर शॉप संचालक को रास्ते में रोका। इसके बाद उसे धमकाकर उससे 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।

विज्ञापन


विश्वकर्मा अमाजोन, मारुति सिटी निवासी संजीव कुमार की नगला कली में बियर की दुकान है। संजीव ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे वो दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। दुकान से थोड़ी दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी पर लात मारकर गिरा दिया। अंधेरे में खींच ले गए और जेब से 40 हजार रुपये निकाल लिए। अन्य लोगों को आता देख बदमाश बाइक से भाग निकले।

यह भी पढ़ेंः- पुराना घर ढहाते समय गिरी पक्की छत: मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत और दो घायल; परिजन ने शव रखकर सड़क की जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंधेरा होने से वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। पुलिस को सूचना दी। ताजगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें