आगरा में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की माैत हो गई। पति गंभीर घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
आगरा के एत्मादपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। पत्नी को यूपी टेट की परीक्षा दिलाकर लाैट रहे पति की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पति गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव लतीफपुर कोटला निवासी मोहित कुमार शर्मा अपनी पत्नी 33 वर्षीय प्रिया चतुर्वेदी को कुबेरपुर स्थित एक कॉलेज से यूपी टेट की परीक्षा दिलवाकर वापस घर जा रहे थे।
तभी बुढ़िया के ताल के पास पानी पीने के लिए सड़क किनारे रुक गए । पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति मोहित गम्भीर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। मृतका के शव को पंचनामा भर मोर्चरी भेज दिया। घटना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहित जम्मू में जीआरपी में तैनात है। अज्ञात वाहन की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है।