मैनपुरी। शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। बुधवार की दोपहर क्रिश्चियन मैदान से आ रही एक महिला का बैग छीन कर भाग गए। आसरा आवास कालोनी की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की।
महिमा देवी बुधवार को स्टेशन रोड पर किसी काम से आईं थीं। दोपहर के समय पैदल ही क्रिश्चियन मैदान होते हुए कचहरी रोड की ओर आ रहीं थीं। रास्ते में पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर कंधे पर लटका बैग छीना और कचहरी रोड की ओर भाग गए। बैग में एक जोड़ी पायल व करीब सात सौ रुपये रखे बताए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। इंस्पेक्टर एलओ अरविंद कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।