फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News : पता नहीं बताने पर बाइक सवारों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 29 Jul 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवारों ने एक युवक को गोली मार दी। हमलावरों ने युवक से पता पूछा था। मना करने पर हमला कर दिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित सुल्तानगंज मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को एक युवक को गोली मार दी गई। युवक के पेट में गोली लगी है। हमलावर बाइक से आए पांच-छह युवक पता पूछ रहे थे। मना करने पर झगड़ा किया। इसके बाद युवक को गोली मारकर भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि रात तकरीबन दस बजे सुल्तानगंज मोहल्ले में तीन बाइक पर छह युवक आए थे। वह किसी का पता पूछ रहे थे। वहां पर 30 वर्षीय दीपक उर्फ भल्ले कुछ लोगों के साथ खड़ा था। भल्ले से भी बाइक सवार पता पूछने लगे। भल्ले ने पता नहीं मालूम होने के बारे में कह दिया। यह सुनकर एक युवक गाली देने लगा।

युवक के पेट में लगी गोली 

भल्ले और उसके साथ खड़े लोगों ने गाली देने से मना किया। इस पर सभी गाली देने लगे। बाद में एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। उसने गोली चला दी। यह भल्ले के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान हो गया। 

घटना से अफरातफरी मच गई। इस पर हमलावर युवक तमंचा लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सभी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें