फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से एक लाख रुपये छीन कर भागे बाइक सवार

Thu, 11 Apr 2024 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला बैंक से एक लाख रुपये की नकदी निकालकर पैदल वापस जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे उसका रुपयों से भरा थैला छीनकर भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक पुलिस लुटेरों को तलाश नहीं पाई है।रुपयों से भरा थैला छीनने की यह घटना होडलपुर गांव की महिला कटोरी देवी पत्नी पप्पू के साथ हुई। कटोरी देवी केनरा बैंक की शाखा से मंगलवार को एक लाख रुपये की नकदी निकालकर पैदल अपने गांव दोपहर के समय लौट रहीं थीं। तभी बैंक से थोड़ा आगे निकलने के बाद तीर्थनगरी के बस स्टैंड के समीप बाइक सवार बदमाशों ने महिला के हाथ से नकदी भरा थैला छीन लिया और भाग गए। महिला चीखती-चिल्लाती रह गई। महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले और मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले के खुलासे में जुटी है। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें