फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्म रेसलिंग निर्णायकों की ऑनलाइन कार्यशाला शुरू

Thu, 11 Apr 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केए कॉलेज के द्वारा आर्म रेसलिंग निर्णायकों की उत्कृष्टता पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ राजा महेंद्रपताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने किया। प्रो पंज लीग के डायरेक्टर प्रवीण डबास ने कहा कि आर्म रेसलिंग खेल में निर्णायक की भूमिका बहुत अहम होती है। निर्णायकों को निर्णय गैर - विवादास्पद होना चाहिए। पीपल्स रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष प्रीति झिंगियानी ने कहा कि यह कार्यशाला निर्णायकों को लाभ होगा। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने कहा कि भारत ने विश्व पटल पर आर्म रेसलिंग में अपना स्थान बनाया है।बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. राहुल राज ने कहा कि आर्म रेसलिंग पंजा लड़ाना खेल भारत का खेल है। केए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग व समिति सचिव सचिव डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने आम रेसलिंग के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में कुलसचिव महेश कुमार, ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिपाठी, केए कॉलेज की कार्यकारिणी समिति सचिव विनय जैन, प्राचार्य डॉ. अशोक रुस्तगी, श्रीमती शारदा जोहरी नगर पालिका गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ रानू शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें