फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दो की मौत...भांजे की शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Mon, 18 Nov 2024 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भांजे की शादी से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दूसरा साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र स्थित गौरव के पास रविवार की रात बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात  वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन




पानीगांव निवासी 50 वर्षीय राजपाल सिंह रविवार को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गांव के ही रहने वाली जगन्नाथ के साथ बाइक पर निकले थे। शादी में शामिल होने के बाद दोनों रात को बाइक से पानी गांव लौट रहे थे। अभी वह गांव कारवं स्थित बहादुरपुर नहर के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान राज्यपाल ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, दो लोगों की मौत की सूचना मिलने पर एमएलसी योगेश नौहवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सीएमओ को बोला। एमएलसी ते कहने पर सीएमओ ने तत्काल पोस्ट मार्टम हाउस पर चिकित्सक भेजे और  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें