फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड पर ग्राम हनौता के निकट लोडर टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उस पर अन्य दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृत सरोज देवी (47) पत्नी हुकुम सिंह सुजानपुर सहावर गांव की रहने वाली थी। सरोज देवी शुक्रवार को अपने दामाद सोमवीर और पुत्र अभय प्रताप के साथ बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ से गांव लौट रही थी। जब बाइक अमांपुर रोड पर ग्राम हनौता के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे लोडर टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार तीनों ही लोग गिर गए। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सरोजदेवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया, जबकि लोडर टेंपो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें