मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एलाऊ चौराहा के पास बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार चाची और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी 34 वर्षीय अनुपम पांडेय सोमवार को दादी सास की मृत्यु होने पर गांव ढकरोई गईं थीं। शाम करीब 6:30 बजे 32 वर्षीय भतीजे अमन तिवारी निवासी सराय प्रयाग छिबरामऊ के साथ बाइक से घर वापस आ रही थीं। तभी थाना एलाऊ क्षेत्र में एलाऊ चौराहा के पास बोलेरो की टक्कर लगने से बाइक सवार चाची और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही अमन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। संवाद