फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली रोड पर बुधवार की शाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा देवर और पांच वर्षीय पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगरिया ताल दरवाजा निवासी सीमा (28) पत्नी ब्रजेश कुमार रिश्तेदारी में जनपद एटा के अलीगंज गई थीं। वह बुधवार की शाम देवर पिंटू व पांच वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। शाम करीब छह बजे बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में कुरावली मार्ग पर बहादुरपुर मोड़ के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सीमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पिंटू और पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें