फतेहाबाद। ग्राम नयापुरा खंडेर के नजदीक रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक अभिनव उर्फ भोला (17) पुत्र कुशाल सिंह चौहान निवासी खंडेर रविवार की सुबह बाइक से फतेहाबाद आ रहा था। बाह मार्ग पर किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सांसें थम गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।