फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचओ सहित चार स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। 1939 मरीजों ने उपचार लिया और 167 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 66 पात्रों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए। सीएमओ को निरीक्षण में सीएचओ सहित चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने पीएचसी कुसमरा, चतुरीपुर, पीएचसी भवानीगढ़ का निरीक्षण किया। सीएचओ सुमित कुमार, संगीता यादव, एएनएम अरुणा कुमारी, कमलेश कुमारी अनुपस्थित मिले। एक दिन का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय भदौरिया को दिए। एमओआईसी को निर्देशित किया पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम पीएससी पर उपलब्ध रहे। कहा कि 11 से 17 अगस्त तक अमृत महोत्सव के 75 साल पूरे होने पर हर घर तिरंगा के अवसर पर देशभक्ति के गीत बजते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें