सैंया। ग्वालियर हाईवे पर आदिवासी काॅलोनी के पास ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। ई रिक्शा से राजस्थान के गांव डरूपुरा कुछ लोग गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा एक बाइक सवार से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक मनीष निवासी तेहरा घायल हो गए। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर देख एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।