फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Apr 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव भनऊ के पास बृहस्पतिवार की शाम डंपर ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भनऊ निवासी नरेंद्र राजपूत (27) बृहस्पतिवार को नगला पीते किसी काम से गया था। शाम के समय वह बाइक द्वारा घर वापस लौट रहा था। बाइक जब भनऊ पुल के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में नरेंंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चालक डंपर मौके पर छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें