फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 21 May 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर रेलवे स्टेशन हसनपुर मोटा के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तुलजापुर निवासी देवेंद्र उर्फ पंछी (32) शादी समारोह में टेंट लगाने का काम करता था। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह साथी दीपेंद्र के साथ गांव हसनपुर टेंट लगाने के लिए जा रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन हसनपुर मोटा के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दीपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें