कासगंज। सोरोंजी रोड पर ब्लॉक के निकट सड़क हादसा हुआ। एक बाइक सवार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसे में मृत अरुणेश कुमार (38) मोहन चित्रगुप्त कॉलोनी का निवासी था। वह किसी काम से बाइक से सोरोंजी जा रहा था। जब वह ब्लॉक के निकट पहुंचा, तभी उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन उसे अलीगढ़ ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौड़ ने बताया कि सड़क हादसे के मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।