फतेहपुर सीकरी स्मारकों को देखकर पैदल लौट रहे जर्मन पर्यटक दल से सोमवार की सुबह एक बाइक सवार टकरा गया। इससे एक पर्यटक घायल हो गया। पुलिस ने घायल पर्यटक को उपचार के लिए भरतपुर भेजा। वहीं बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है।
जर्मन निवासी ग्रूवर ग्रेहार्ड सोमवार की दोपहर चार महिला और पुरुष मित्रों के साथ फतेहपुर सीकरी आए थे। शाहकुली मार्ग पर पैदल लौटते समय एक बाइक उनसे टकरा गई। इससे वह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह बालियान ने घायल पर्यटक को भरतपुर के निजी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही बाइक सवारों सोहेल पुत्र अफसर, चांद पुत्र सुबराती निवासी धनौली आगरा को हिरासत में ले लिया।