फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  कार में टक्कर लगते ही फंस गई बाइक, 500 मीटर तक घसीटा...ऐसे बची चाचा-भतीजे की जान

Sat, 14 Jun 2025 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा दिल्ली हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक दूर गिरने की जगह कार में ही फंस गई। कार सवार करीब 500 मीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। लोगों ने पीछा कर कार चालक को रोका। 
 
विज्ञापन
कार चालक को पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा- दिल्ली हाईवे पर सुल्तानगंज पुलिया के समीप शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा। कुछ लोगों ने पीछा कर कार को रोका और चालक की पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे घायल हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तस्वीरों में चांदी कारखाना अग्निकांड: जलते हुए लोग, बिखरा सामान...विस्फोट से ऐसी तबाही, देखकर कांप जाएंगे


 

घटना करीब 5:15 बजे की है। बाइक पर रवि इंदाैलिया अपने चाचा के साथ भगवान टाॅकीज की तरफ जा रहे थे। सुल्तानगंज पुलिया पर पीछे से आ रही बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। चाचा-भतीजे छिटककर सर्विस रोड की तरफ गिरे। बाइक कार की बोनट में फंसी रह गई।

ये भी पढ़ें -  UP: माता-पिता के ऐसे शब्द...12वीं का छात्रा बर्दाश्त न कर सकी, फंदे से लटककर दे दी जान; वजह जान रह जाएंगे सन्न


 
विज्ञापन

चालक ने कार नहीं रोकी बल्कि स्पीड बढ़ा दी। बाइक सड़क से रगड़ रही थी, इससे चिंगारी उठने से धमाका होने या आग लगने का खतरा बढ़ता जा रहा था। आसपास से निकल रहे बाइक सवारों ने रोकने का प्रयास किया। मगर, चालक लोगों को धमकाते हुए कार बढ़ाता रहा। भगवान टाॅकीज ओवरब्रिज पर लोगों ने कार को रोक लिया। पिटाई लगाने के बाद चालक को पुलिस के हवाले किया गया। उधर, घायल चाचा-भीतीजे भी मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप है कि चालक की गाड़ी में शराब की बोतल रखी हुई थी। वह नशे में था।

ये भी पढ़ें -   UP Weather: सूरज की तपिश से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान...24 घंटे बाद आंधी की संभावना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें