फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की माैत

Fri, 26 Jun 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की माैत हो गई। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। नोएडा से फिरोजाबाद लौटते समय उनकी बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और दोनों सवार करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीपक निवासी कृष्णा नगर, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद, नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में हेल्पर के रूप में कार्य करता था। उसके पास ही उनकी बुआ का बेटा राजा (16) निवासी हसराबाद, अलीगढ़, रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात दोनों बाइक से नोएडा से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 155वें किलोमीटर पर पहुंची, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे में बाइक और दोनों सवार करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटते गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें