फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में कौलारा कलां के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुस गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया।
हादसा सुबह साढ़े छह बजे करीब हुआ। बाइक आगरा फतेहाबाद मार्ग पर कौलारा कलां के पास खड़े ट्रक में आगरा की तरफ से आ रहे बाइक सवार सचिन कुमार निवासी फतेहाबाद ने ट्रक से टकराकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।