फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम बाइक चालक को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मां और पत्नी घायल हो गईं। हादसा शाम पांच बजे करीब हुआ।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर मदनपुर निवासी विशाल पुत्र रघुराज अपनी मां मंजू देवी और पत्नी रोहिणी के साथ बाइक पर आगरा से घर जा रहा था। डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 8.900 पर बाइक चालक विशाल को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की ग्रिल से टकरा गई। हादसे में मंजू देवी और रोहिणी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया डौकी पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए आगरा के अस्पताल भेज दिया गया।