डिवाइडर से टकराई बाइक, दो लोग घायल
मैनपुरी। गांव अंजनी के पास कुरावली जाने वाले मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। अलीगढ़ निवासी रमाकांत रिश्तेदारी में मैनपुरी आए थे। उनके साथ भांजा राम किरण भी था। शुक्रवार की देर शाम जब दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव अंजनी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे घायल हो गए। राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। संवाद