फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया से टकराई बाइक, सवार की मौत

Fri, 01 Mar 2024 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। जधई गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक युवक घायल हुआ। जबतक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक गौतम शाक्य (22) बरौना गांव निवासी रामरतन का पुत्र था। वह गांव किसी काम से छितेरा गांव गया था। वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह जधई गांव के पास पहुंचा तभी, सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए उसने अपनी बाइक को मोड़ा, इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में युवक घायल हुआ। जबतक उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने पर उसके परिवार को घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें