फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस की चेकिंग भी बेअसर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में कर रहे सफर

Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सात दिन पूर्व जिले में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने का हादसा हो गया और इस हादसे में 24 जिंदगियां चली गई। इस हादसे से भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। लोग लगातार लोडर वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफर कर रहे हैं।बाहन चालक भी लोडर वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियां ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा निरंतर चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इस अभियान का असर नजर नहीं आ रहा। लोग लगातार यातायात के नियमों की अवहेलना करते हुए लोडर वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारियों को ले जा रहे हैं। यातायात पुलिस ने बाईपास पर शुक्रवार को काफी देर तक वाहनों की चेकिंग की, बाईपास मार्ग पर लोडर वाहनों में लोग सवार थे। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी लोक नजर आए। टेंपो पर भी ओवरलोडिंग थी और बाइकों पर भी ट्रिपल राइडिंग लोग कर रहे थे। हेलमेट भी नहीं लगाई थी। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 94 वाहनों के चालान काटे गए और जुर्माना लगाया गया। यह अभियान लगातार जिले में पिछले 6 दिनों से चल रहा है लेकिन अभी तक लोग लापरवाही नहीं छोड़ रहे।
यातायात निरीक्षक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा नियमों को तोड़ने वालों की कार्रवाई भी होगी और उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें