बाह। सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकराई बाइक पर सवार दो बेटों के साथ दंपती के घायल होने का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात 10 बजे के करीब अभयपुरा गांव के होतीराम, अपनी पत्नी रीनू (32), बेटों शौर्य (11), शिवांश (3) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। अचानक सड़क पर आए जंगली जानवर से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद सड़क पर बाइक समेत गिरे चारों लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से शिवांश को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया।