ह्रदेश कुमार सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : ह्रदेश कुमार सिंह का फाइल फोटो
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरी प्रहलादपुर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सांड़ बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार आर्यावर्त बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। अशोक नगर निवासी हृदेश कुमार सिंह आर्यवर्त बैंक की पटियाली शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद तैनात थे। वह शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही वह देवरी प्रहलादपुर गांव के पास पहुंचे कि तभी अचानक बाइक के आगे सांड़ आ गया जिससे टकरा कर हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।