फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मंछना चौराहे के पास मंगलवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव पर्वतपुर मंछना निवासी सोनू चौहान (28) विहिप के जिलाध्यक्ष की गाड़ी का चालक था। मंगलवार की देर शाम वह शहर से बाइक से गांव वापस लौट रहा था। तभी मंछना चौराहा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सैफई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें