फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
 ​शिव कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार की सुबह बरीबगवाश गांव में सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक खंती में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव पिथनपुर भुजपुरा निवासी शिवकुमार (21 वर्ष) पुत्र रामखिलाड़ी बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गांव से कादरगंज की ओर से बाइक से जा रहा था। गांव बरीबगवाश से नगरिया की ओर मोड़ते समय अचानक उसकी तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक से उछलकर किनारे गहरी खंती में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज धीरज सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिवकुमार दिल्ली में सिलाई फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को ही दिल्ली से लौटकर गांव आया था। बुधवार को घूमने के लिए जा रहा था। इस दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना था कि शिवकुमार मिलनसार और मेहनती युवक था। उसकी हादसे में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। सीओ पटियाली ने बताया कि युवक की हादसे में मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें