फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिरसागंज मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम सिरसागंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गांव नगला आशा निवासी बिजेंद्र सिंह उर्फ भीमसेन (50) शुक्रवार की देर शाम कोसमा घिरोर से वापस गांव लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ परिवार के विजय सिंह (70) भी बैठे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग पर पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बिजेंद्र सिंह, विजय सिंह व दूसरी बाइक सवार सौरभ और गौरव चौहान निवासी नगला दशरथ दन्नाहार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने बिजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें