फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गर्मी में ओवरलोड से नहीं हांफेगा पीलीपोखर सबस्टेशन

Mon, 17 Apr 2017 12:37 AM IST
अब गर्मी में ओवरलोड से नहीं हांफेगा पीलीपोखर सबस्टेशन
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन

विज्ञापन

ओवरलोड की वजह से इस बार गर्मी में पीलीपोखर सबस्टेशन हांफेगा नहीं। लोड अधिक होने पर भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बचने के लिए सबस्टेशन पर 500 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इससे आगरा ही नहीं हाथरस और मथुरा के कुछ क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी। यह अत्याधुनिक ट्रांसफार्मर हैदराबाद से मंगाया गया है।
जिले में बिजली आपूर्ति पीलीपोखर स्थित 400 केवी सबस्टेशन से होती है। हाथरस और इससे लगा मथुरा ग्रामीण क्षेत्र का भी कुछ भाग इसी से पोषित है। इस सबस्टेशन पर थोड़ी भी खराबी आती है तो पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। गर्मियों में ज्यादा दिक्कत आती है। वर्तमान में यहां एक 500 एमवीए और दो 315 एमवीए के ट्रांसफार्मर हैं। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि. (यूपीपीटीसीएल) 315 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर को बदलकर इसकी जगह 500 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा रहा है। इसके लगने के बाद सबस्टेशन की क्षमता और बढ़ जाएगी। यानी गर्मियों में ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


20 के बाद होगी कटौती
500 एमवीए के ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए यूपीपीटीसीएल काफी लंबा शटडाउन लेगा। हो सकता है कि ट्रांसफार्मर को लगाने के दौरान दिन में बिजली न मिल सके। मुख्य अभियंता अशोक सक्सेना के अनुसार, यह शटडाउन 20 अप्रैल के बाद लिया जाएगा। इससे पहले लोगों शटडाउन के बारे में सूचित किया जाएगा।

21 जिलों में डीवीवीएनएल
ने स्थापित किए कंट्रोल रूम
आगरा। गर्मियों में बिजली से संबंधित समस्याओं की शिकायत के लिए पॉवर कारपोरेशन लि. ने 1912 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकता है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने भी अपने 21 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए जनपदवार कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। इनके नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का जोर सुचारु विद्युत आपूर्ति पर है। गर्मी में बिजली से संबंधित शिकायतें काफी बढ़ जाती हैं। कई बार शिकायत के बाद भी स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होती। ऐसे में पॉवर कारपोरेशन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डीवीवीएनएल के निदेशक (कार्मिक प्रबंध एवं प्रशासन) एनसी अग्रवाल ने निगम के अधीन जिलों के कंट्रोल रूम नंबर जारी किए। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

जिला        कंट्रोल रूम नंबर
आगरा        9412748934
मथुरा         0565-2406260
फिरोजाबाद    9412748980
अलीगढ़        9412748503
हाथरस          9412747071
कासगंज         9412756329
एटा                9412756318
कानपुर नगर     0512-2285071
कानपुर देहात    8090324324
फर्रुखाबाद        9695468888
इटावा            9412740030
औरैया            9412740059
कन्नौज            0569-4234665
जालौन            0516-2254803
झांसी, ललितपुर    0510-2330553
बांदा, चित्रकूट    9415909206
हमीरपुर, महोबा    8004947753, 0528-2224748

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें