मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में सोमवार की रात राया-बलदेव मार्ग पर खानपुर मैरिज होम के समीप तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई। तीनों भाई ममेरी बहन की शादी से गांव लौट रहे थे।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत से बलदेव क्षेत्र के गांव हथकौली में कोहराम मच गया, वहीं शादी समारोह में मातम पसर गया।
गांव हथकौली निवासी सूर्यकांत उर्फ सूर्या (20) पुत्र योगेंद्र, उसका चचेरा भाई कान्हा (18) पुत्र राजन सिंह और परिवार का शैलेंद्र सिंह (18) पुत्र महाराज सिंह सोमवार को नगला लोका निवासी मामा देवकीनंदन की बेटी की शादी में महावन में गए थे।