फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के लिए सुरक्षा चक्र तोड़ मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक पहुंचा युवक, मचा हड़कंप

Fri, 04 Jan 2019 03:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आगरा का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री की गाड़ी के नजदीक एक युवक पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार से मुख्यमंत्री जब सिकंदरा वाटर वर्क्स के लिए चले तो एक युवक उनकी गाड़ी के नजदीक पहुंच गया। सुरक्षा चक्र में हुई इस चूक से अफसरों में हड़कंप मच गया। युवक को हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि उसका नाम रुपेंद्र है और वह ताजगंज का रहने वाला है। उसने कहा कि वह सीएम के साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गाड़ी के नजदीक जा रहा था। उसने खुद को भाजयुमो का कार्यकर्ता बताया। पुलिस ने भाजपा नेताओं से उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह भाजयुमो का कार्यकर्ता है। इस पर थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
महिलाओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में मुख्यमंत्री के पहुंचने का पता चलते ही कई फरियादी उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। इनमें से कुछ लोग मलपुरा से आए थे। एक
महिला लालऊ के संजलि हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग लेकर आई थी। 

4 of 7
नारेबाजी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
एक महिला पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र लाई थी। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर किसी को भी मुख्यमंत्री के पास तक नहीं जाने दिया। मुख्यमंत्री के जाते ही इन लोगों ने हंगामा कर दिया। इन्होंने कहा कि उनकी फरियाद अधिकारी नहीं सुन रहे हैं, इस कारण मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार मैदान में नौ जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। इसी के चलते मुख्यमंत्री योगी ने रैली स्थल का मुआयना किया।इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संगठन के लोग भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को लेकर कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेने के लिए भाजपाई बेताब दिखे। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैदान से आवारा कुत्ते भगाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रैली स्थल पर आगमन से पूर्व कुछ आवारा कुत्ते मैदान में घुस आए। पुलिसकर्मी ने डंडा फटकारते हुए उन्हें बाहर किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें