फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बड़ा हादसा: धर्मशाला की खुदाई के दौरान तीन मकान और मंदिर गिरा, बेटी की मौत, पिता-पुत्र की हालत नाजुक

Thu, 26 Jan 2023 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Agra Wall collapses - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मलबे में पिता-पुत्री और पुत्र दब गए। खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। लोग मलबा हटाकर लोगों को खोजने में जुट गए। 

हादसा हरी पर्वत थाना क्षेत्र के घटिया रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने हुआ। यहां पुरानी धर्मशाला स्थित है। कई दिनों से इसकी खुदाई का काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। खबर फैलते ही लोगों ने मलबा निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल का मौका मुआयना करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।

4 of 5
हादसे में बच्ची की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
हरी पर्वत थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ है। यहां पुरानी धर्मशाला बनी हुई है। इसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। गुरुवार सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो नहीं दबा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए थे। मलबा हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें