फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में डिप्टी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, रिवॉल्वर लेकर मंच तक पहुंचा युवक

Sat, 09 Sep 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण्‍ा पत्र वितरित करने आए डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। उपमुख्यमंत्री की मंच पर मौजूदगी के दौरान एक युवक रिवॉल्वर लेकर मंच के बिल्कुल समीप पहुंच गया। मीडिया की नजर पड़ते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में तारघर मैदान में प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तय कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा सुबह 10 बजे कार्यक्रम में पहुंच गए। कार्यक्रम में उनके साथ मंच पर आगरा के सभी विधायक और सांसद भी थे। डिप्टी सीएम की सुरक्षा को लेकर मंच के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी बनाया गया। 

इसी दौरान देखा गया कि घेरे के समीप ही एक व्यक्ति अपनी कमर में रिवॉल्वर लगाए मौजूद था। वह मंच पर बैठे डिप्टी सीएम का वीडियो बना रहा था। जैसे ही मीडिया की नजर उस पड़ी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिसकर्मी उसे अपने साथ लेकर चले। युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं कड़ी सुरक्षा में डिप्टी सीएम के मंच के करीब 20-30 मीटर तक रिवॉल्वर लेकर पहुंचना बड़ी चूक है। 
विज्ञापन

विधायक का निकला करीबी

युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में रिवॉल्वर लेकर पहुंचे युवक ने खुद को भाजपा के फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा का निजी सुरक्षाकर्मी बताया। सदर पुलिस ने जब युवक को ले जाकर पूछताछ की तो सामने आया कि युवक विधायक जितेंद्र वर्मा के साथ ही रहता है। उन्हीं के साथ कार्यक्रम में आया था। पुलिस ने बताया कि युवक के पास मिली रिवॉल्वर लाइसेंसी है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन

पांच हजार किसानों को दिए प्रमाण पत्र

डा. दिनेश शर्मा आगरा में - फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमन्त्री डा. दिनेश शर्मा ने आगरा के तारघर मैदान पर 30 किसानों को अपने हाथ से ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 5000 किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और सभी नौ विधायक मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें