फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: आगरा को मिला नया बस अड्डा, हाईटेक होंगी सुविधाएं; 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत

Wed, 08 Apr 2026 09:39 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फाउंड्री नगर में 150 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डा विकसित किया जाएगा। इससे यमुना पार क्षेत्र को रोजगार मिलेगा और शहर के ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : UP Gov YT Channel
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा को एक और बस अड्डे की सौगात मिली है। फाउंड्री नगर डिपो को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर बस अड्डे को विकसित किया जाएगा। मंगलवार को लखनऊ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बस अड्डे के लिए 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई।
विज्ञापन

नया बस अड्डा यमुना पार क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार देगा। साथ ही, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर और मेरठ की ओर जाने वाले यात्रियों को शहर के जाम से मुक्ति मिलेगी।

रोडवेज प्रबंधन ने फाउंड्री नगर डिपो में मिनी बस अड्डे पर काम शुरू किया था। यह यात्रियों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा था। यमुना पार क्षेत्र के लोगों की मांग पर विधायक धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डे की मांग की थी। आगरा में अभी आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस अड्डे संचालित हो रहे हैं। रोडवेज के आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि इसके साथ वर्कशाॅप भी तैयार होगा।
विज्ञापन

विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि फाउंड्री नगर बस अड्डे तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए सिटी बसें चलाई जाएंगी। बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ खानपान स्टॉल आदि भी होंगे। बस स्टैंड चौबीसों घंटे संचालित होगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें