बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी अंकपत्र लगाकर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर बर्खास्तगी के बाद अब मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन को रिपोर्ट देने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग थानों में 57 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी शिक्षकों पर 8 मार्च को कार्रवाई की गई थी।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004-05 सत्र की फर्जी बीएड की डिग्री के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हासिल कर ली। इन शिक्षकों के खिलाफ एसआईटी करीब तीन साल से जांच कर रही थी। जनपद में बीएड़ सत्र 2004-05 की फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले 107 शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है। इनमें 57 शिक्षक 8 मार्च 2021 को बर्खास्त किए गए थे। पहले एबीएसए एफआईआर कराने से बचते नजर आए। बाद में शासन ने सख्ती दिखाई तो एबीएसए एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंचे। जिस थानाक्षेत्र में स्कूल था, उसी थाने में खंड शिक्षाधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद में कोरोना: अपर जिला जज सहित छह लोग कोरोना संक्रमित, संक्रमण से युवती की मौत
हमने 57 शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद खंड शिक्षाधिकारियों को एफआईआर कराने के आदेश दिए थे। एबीएसए ने बताया कि सभी बर्खास्त फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
- डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए।
शिक्षकों पर लटकी तलवार
संपूर्णानंद विद्यालय की डिग्री पाकर नौकरी हासिल करने वाले नौ शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। एसआईटी इसकी सत्यापन रिपोर्ट भेज रही है। सत्यापन आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
एफआईआर के बाद नहीं हुई गिरफ्तारी
एक साल पूर्व 70 से ज्यादा फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद एफआईआर दर्ज कराई थी। सिर्फ एक फर्जी शिक्षक को छोड़कर शेष की एफआईआर के बाद गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं।
टैंपर्ड शिक्षकों की चिंता दूर नहीं
जनपद में कई शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी डिग्री में अंक बढ़वाए थे। फर्जी तरीके से मेरिट में आ गए थे। हालांकि हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने तक राहत दी है। किंतु टैंपर्ड शिक्षकों की अभी चिंता दूर नहीं हुई है।
इनके खिलाफ कराई गई एफआईआर
टूंडला ब्लॉक : सुशीला, अंजू यादव, संदीप कुमार, चेतन, राजेश सागर, वंदना, सुशीला, कुमारी सीमा।
शिकोहाबाद ब्लॉक : आलोक यादव, इंदु प्रभा, रेखा कुमारी, शिवेंद्र सिंह, रेखा कुमारी यादव, बेबी, महेश चंद्र, सुरभि यादव, सुनील कुमार यादव, कुसुमलता।
अरांव ब्लॉक : पंकज मिश्रा, संध्या यादव, विनीत कुमार, विपिन सिंह यादव, अंजली, सुशील कुमार, अजय कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह, शशि।
नारखी ब्लॉक : अनीता, अनीता, विमलेश, जयमाला कुशवाहा।
जसराना ब्लॉक : योगेंद्र सिंह।
मदनपुर ब्लॉक : शिव कुमारी, संगीता, सुनीता कुमारी, अजय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, प्रियंका, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विनीता।
खैरगढ़ ब्लॉक : पूनम, संदीप कुमार, संगीता यादव, नीरू, नीरू, प्रवीण कुमार उपाध्याय, राहुल यादव।
एका ब्लॉक : धर्मेंद्र कुमार कसाना, अनुज कुमार गौतम, हरीश कुमार, ओमनारायण सिंह, कृष्णवीर सिंह, कुमारी बृजेश, मनोज कुमार, शशि प्रभा माथुर, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय।