फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ग्वालियर हाईवे पर गिट्टी-मौरंग से भरे 16 डंपर पकड़े

Sat, 22 Feb 2025 08:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राजस्थान और मध्य प्रदेश की रायल्टी दिखाकर गिट्टी-मोरंग ला रहे 16 डंपर पकड़ लिए गए। इन डंपर को सीज कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
डंपर। स्रोत : स्थानीय नागरिक - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खनन माफिया के गुर्गे राजस्थान और मध्य प्रदेश की रायल्टी दिखाकर गिट्टी-मोरंग के डंपर ला रहे हैं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार सुबह 6 बजे तक पुलिस और खनन विभाग ने कार्रवाई कर 16 डंपर पकड़ लिए। उन्हें सीज किया गया है।
विज्ञापन


एसीपी सदर विनायक भोंसले ने बताया कि धौलपुर और मध्य प्रदेश से बिना इंटरनेट स्टेट ट्रांजिट परमिट के गिट्टी-मौरंग के डंपर आने की जानकारी पुलिस को मिली रही थी। इस पर अभियान चलाया। 6 घंटे में 16 डंपरों को पकड़ा गया। चालक राजस्थान की रायल्टी दिखा रहे थे। यह राजस्थान व मध्य प्रदेश से गिट्टी-मोरंग लेकर चलने पर मिलती है। दूसरे राज्य में प्रवेश करने पर उसे वहां का टैक्स भी देना होता है। जिसे इंटर स्टेट ट्रांजिट परमिट कहते हैं। 

गिट्टी-मौरंग लेकर आने वाले डंपर इस टैक्स की चोरी कर रहे थे। अब तक 50 से अधिक डंपंरों को सीज किया जा चुका है। सीज किए गए डंपरों में ट्रांसपोर्ट कंपनी गंगा जमुना, आरएस उपाध्याय के दो-दो, अमरनाथ के तीन, बीएस परमार के चार, एमएस परमार का एक, एसआरबीटीसी का एक डंपर है। दो पर किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी का नाम नहीं है। इनके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें