फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नाक' की लड़ाई में मंडी समिति की दुकान की लगी इतनी बड़ी बोली, जानकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 20 Jun 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा स्थित फल एवं सब्जी मंडी में दुकानों की बोली नाक की लड़ाई बन गई है। मंगलवार को लगाई गई एक दुकान की बोली 98.50 लाख पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


यह बोली मैसर्स लाखन सिंह फ्रूट एडं वेजीटेबिल कंपनी के लाखन सिंह ने लगाई। इस तरह से मंडी समिति की 98 दुकानों की बोली से समिति को 40 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।

सोमवार और मंगलवार को 48 दुकानों की बोली लगी। सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग की 27 दुकानें 10.97 करोड़ में उठीं। वहीं, मंगलवार को अनुसूचित जाति की 21 दुकानों का आवंटन 7.94 करोड़ रुपये में हुआ। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अन्य पिछड़ा वर्ग की न्यूनतम बोली दुकान संख्या 257 की 31.50 लाख रुपये लगी। उच्चतम बोली दुकान संख्या 185 की 98.50 लाख रुपये लगी। 

जबकि अनुसूचित जाति के लिए न्यूनतम बोली दुकान संख्या 231 की 27.50 लाख तथा उच्चतम बोली दुकान संख्या 206 की 54.50 लाख की लगी। 

इस तरह से 48 दुकानों से प्रीमियम के रूप में 18.91 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इनके लिए 194 आवेदन आए थे।  इससे पहले 14 जून को मंडी की 50 दुकानों की बोली लगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें