भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज, मास्टर शेफ पंकज भदौरिया का खास शो
- फोटो : अमर उजाला
पूरे उत्तर भारत में भुक्खड़ रेसिपी चैलेंज को लेकर कुकिंग के शौकीन लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उत्तर भारत के इस खास रेसिपी शो का विजेता बनने और भारत की पहली मास्टर शेफ पंकज के साथ शो पर आने का मौका भला कौन गंवाना चाहेगा। पंकज की यात्रा भी तो ऐसी ही कुछ खास रही है, स्कूल टीचर से पहली मास्टर शेफ बनने का। आखिर सपना तो उन्होंने भी देखा और उसे साकार किया।
23 जुलाई शाम पांच बजे पंकज इस खास शो में सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला के पाठकों के लिए एक खास रेसिपी शो लेकर आएंगी और आपको अपने ही अंदाज में पोषक व स्वादिष्ट भोजन की रेसिपी बताएंगी।
संबंधित खबर- 'भुक्कड़ रेसिपी' चैलेंज में दिखाइए अपनी पाक कला का हुनर, पाइए आकर्षक इनाम
इस खास शो में दर्शक फेस बुक लाइव के माध्यम से मास्टर शेफ से सवाल जवाब भी कर सकते हैं। कार्यक्रम लाइव देखने के लिए आपको सिर्फ अमर उजाला का पेज www.facebook.com/Amarujala लाइक व फॉलो करना होगा।
प्रतिष्ठित ब्रांड बी एल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, जिनका बैल कोल्हू कुकिंग आयल व नरिश पोषक प्रोडक्ट्स रेंज पूरे देश में उत्तर प्रदेश की शान के तौर पर स्थापित है, ने देश के प्रमुख व सबसे विश्वसनीय मीडिया समूह अमर उजाला के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया है।
प्रतिभाग करें और पाएं इनाम
भुक्कड़ रेसिपी चैलेंज में प्रतिभागिता करने के लिए https://oyebhukkad.com/ पर जाकर अपनी रेसिपी शेयर कर कर सकते हैं। अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है और आपकी रेसिपी है कुछ खास तो आपके पास मौका होगा रेसिपी चैलेंज 2020 के विजेता के खिताब के साथ नगद पुरस्कार जीतने का मौका। रेसिपी फोटो के साथ लिखकर या वीडियो बना के अपलोड की जा सकती है।
अगर आप इस प्रतियोगिता के संबंधित कुछ और जानकारी व सेवा के लिए 9927122294 अथवा 9307911933 पर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स द्वारा चुनी गई रेसिपी भेजने वालों को अमर उजाला की टीम के तरफ से संपर्क किया जाएगा।
अमर उजाला की भुक्खड़ रेसिपी में आलू पनीर बर्ड नेस्ट बनाकर प्रतिभाग कर रही हूं। यह अपने आप में अनोखा कांटेस्ट है। अमर उजाला व बीएल एग्रो की इस पहल से निश्चय ही हुनरमंदों को नया मंच मिलेगा। - रूपाली अग्रवाल, आगरा
प्रतियोगिता में शाम सवेरा कोफ्ता बनाकर प्रतिभाग कर रही हूं। खाने और खिलाने के शौकीनों के लिए यह अच्छा अवसर है। अच्छा बनाओ और इनाम पाओ। इसको लेकर खासा उत्साह है। - शिखा जैन, आगरा