फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा के दर्शन कर लौट रहे दंपति की शताब्दी से कटकर मौत

Sat, 19 Aug 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
विज्ञापन
मथुरा में शुक्रवार को श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान से दर्शन करके लौट रहे दंपति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। वे अपने परिवार के साथ कान्हा के दर्शन कर लौट रहे थे। भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन क्रास करने के प्रयास में दोनों शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा में कृष्णनागर के पुराने तेल मिल के सामने के रहने वाले धर्मेंद्र यादव (33) अपनी पत्नी बबिता यादव (30), पिता रामनरेश (70), पुत्र वासु (6) और पुत्री विशाखा (4) के साथ जन्मस्‍थान से दर्शन कर लौट रहे थे। 

भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप परिवार ने रेलवे लाइन क्रॉस करने का प्रयास किया। इस दौरान पिता, बेटा और बेटी को तो धर्मेंद ने स्टेशन पर प्लेटफॉर्म दो की कैन्टीन के सामने चढ़ा दिया। दंपति ट्रैक पर ही खड़े रह गए। 
विज्ञापन


इसी दौरान दिल्ली की ओर जाने वाली भोपाल-‌नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस आ गई। दंपति कुछ समझ पाते इससे पहले ट्रेन दोनों के चीथड़े उड़ाती हुई निकल गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दंपति का शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। जीआरपी और आरपीएफ ने पड़े शव को हटवाने की कोशिश भी नहीं की। इसी दौरान शव के ऊपर से दर्जनों ट्रेन निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें