कासगंज। शहर के एसएस ग्रीन गार्डन में हो रही शिव महापुराण कथा में कथावाचक साध्वी अपर्णा ने भगवान शिव की पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नंदी की पूजा के बिना भोलेनाथ की पूजा अधूरी रहती है। भगवान भोलेनाथ ने नंदी को यह वरदान दिया था कि जब तक तुम्हारी पूजा नहीं होगी तब तक मेरी पूजा अधूरी मानी जाएगी।
उन्होंने शिव महिमा पर बोलते हुए कहा भोले तो भंडारी हैं, वह अपने भक्तों को इतना देते हैं जितना कि भक्त कामना भी नहीं करता। उन्होंने भक्तों से बुधवार आयोजित होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की।
आयोजक मंडल ने बताया कि नदरई गेट गोशाला से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का विवाह होगा।
कथा से पूर्व आयोजक मंडल के पदम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अजय गुप्ता एवं शैलेंद्र पाल ने भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।
सोरोंजी। शिव महापुराण की कथा वाचक साध्वी अपर्णा नागदा मंगलवार को तीर्थ नगरी शूकर क्षेत्र सोरों में भगवान विष्णु के तृतीय अवतार स्वरूप भगवान वराह के दर्शन किए। मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर महंत विदेहानंद गिरि व सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने साध्वी को पटका एवं भगवान वराह की छवि चित्र व गंगा जली भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान शिव प्रसाद, अर्जुन, रोहित, मोहित, सौरव, दुर्गेश, मदन, पार्वती बल्लभ, दिलीप शास्त्री, धरमधर शास्त्री, कैलाश नंबरदार, कैलाश चंद उपाध्याय, मनोज पाराशर, विक्रम पांडे, सोनू दुबे आदि मौजूद रहे।