फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज के आश्रम से चले गए भोले बाबा

Fri, 19 Jul 2024 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। साकार विश्व हरि उर्फ भोलेबाबा बुधवार को अपनी जन्मभूमि बहादुरनगर के आश्रम पर पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह बृहस्पतिवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए आश्रम से वापस चले गए। भोले बाबा के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने यह जानकारी दी है। वहीं, आश्रम पर भक्तों के नहीं आने का बोर्ड लगाया गया है।सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने बताया कि हाथरस की घटना के बाद से बाबा अवसाद ग्रस्त हैं। उनकी चिकित्सा चल रही है। वह परीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को आश्रम से चले गए हैं। बाबा का इलाज कहां चल रहा है इस सवाल के जवाब में अधिवक्ता ने जानकारी नहीं दी। भोले बाबा के आश्रम पर व्यवस्थापकों के द्वारा सार्वजनिक एवं आवश्यक विशेष सूचना जारी करते हुए बोर्ड लगाया है। इसमें श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि नारायण साकार हरि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य लाभ के लिए आए हुए थें।अब वापस चले गए हैं। ऐसी स्थिति में भक्त आश्रम पर आने का कष्ट न करें। साथ ही शासन और प्रशासन को हम लोग कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग दे सकें। इस तरह की सूचना आश्रम पर कई स्थानों पर लगा दी गई है। जिससे भक्तों की भीड़ आश्रम पर नहीं लग सके। भोले बाबा के चले जाने के कारण बृहस्पतिवार को बुधवार के मुकाबले भीड़ कम रही, लेकिन भक्त पहुंचे और आश्रम पर माथा टेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें