फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भीमनगरी महोत्सव स्थगित, शोभायात्रा निरस्त, घरों में मनेगी डॉ. आंबेडकर की जयंती

Fri, 27 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 3 दिन के भीमनगरी आयोजन को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
भीमनगरी का मुख्य मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाला भीमनगरी महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से भीमनगरी आयोजन समिति ने बुधवार को यह फैसला लिया। आगामी 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को भी निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन

  
भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री डॉक्टर जीएस धर्मेश ने बुधवार को छावनी स्थित अपने निवास पर बैठक के बाद बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 3 दिन के भीमनगरी आयोजन को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

भीमनगरी के रजत जयंती वर्ष होने के कारण इस साल भीमनगरी का उद्घाटन करने के लिए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आमंत्रित किया गया था, जिनकी सहमति भी मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी भीम नगरी आयोजन में आने को तैयार थीं। समिति के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने बताया कि लोग व्यक्तिगत रूप से अपने घरों में ही बाबा साहब की जयंती मनाएं।

घर के बाहर कतई ना निकलें। भीम नगरी के लिए रामलीला मैदान में राष्ट्रपति भवन की प्रतिकृति की तरह मुख्य मंच बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। कोलकाता से आए कारीगरों ने होली से पहले ही मंच का निर्माण करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें