आगरा। भारत विकास परिषद संपर्क शाखा की ओर से सिकंदरा स्थित श्रीजी असहाय गोवंश चिकित्सालय में रविवार को संस्था के पदाधिकारियों ने गोसेवा की। गोपूजन कर गोवंश के संरक्षण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि प्रांत उपाध्यक्ष डीजी मित्तल और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री बिजेंद्र सिंह वर्मा ने गायों को चोकर, हरा चारा, हरी सब्जी, चना दाल, गुड़ आदि खिलाया।
अध्यक्ष डॉ. दिग्जेंद्र सिंह ने कहा कि असहाय गोवंश के लिए एक क्विंटल भूसा और एक गाड़ी हरा चारा दान किया। सचिव इना फौजदार ने गायों से दैनिक जीवन में प्राप्त किए जाने वाले लाभों के बारे में बताया। इस अवसर पर महिला संयोजिका पूर्णिमा वर्मा, हरीश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।