फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने जलाए संजय लीला भंसाली के पोस्टर

Thu, 02 Feb 2017 12:59 AM IST
विहिप ने जलाए संजय लीला भंसाली के पोस्टर
विज्ञापन
विहिप ने जलाए संजय लीला भंसाली के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 फिल्म निर्माता/निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी शुरू हो गया है। शहर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सेंट जोंस स्थित हनुमान मंदिर के पास संजय लीला भंसाली के पोस्टर जलाए। कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। 
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों जयपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। फिल्म यूनिट के साथ मारपीट की थी। बुधवार को सेंट जोंस चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान विहिप के महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल और कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने कहा कि संजय लीला भंसाली हिंदू विरोधी हैं। पैसे के लालच में पहले रामलीला फिल्म में भगवान शंकर, हनुमान जी और बाजीराव मस्तानी फिल्म में वीर योद्धा बाजीराव का अपमान किया। अब वह महारानी पद्मावती का नाम अलाउद्दीन खिलजी के साथ जोड़कर संपूर्ण नारी जाति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म का प्रदर्शन आगरा में नहीं होने देने का एलान किया। कहा कि विरोध को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। इस दौरान राजीव शर्मा, सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी, राकेश त्यागी, बांकेबिहारी अग्रवाल, विनोद माहौर, राजेंद्र बघेल, गोविंद पाराशर, तेजपाल यादव, मनीष पाराशर, जेवी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें