फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमीः कान्हा के जन्म पर 'भूखे' रहेंगे कृष्ण भक्त, प्रशासन के रवैये से नाराजगी

Thu, 22 Aug 2019 04:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा में लगने वाले भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों की सेवा पर प्रशासन द्वारा लगाई जा रही पाबंदियों के खिलाफ व्यापारी और समाजसेवियों के स्वर मुखर हो गए हैं। 
विज्ञापन


कहना है कि प्रशासन व्यवस्थाओं के नाम पर तानाशाही करने पर उतारू है, जो सेवाभावी लोग मथुरा आने वाले भक्तों के लिए प्रतिवर्ष भंडारों का आयोजन करते हैं, उन्हें अनुमति के नाम पर रोका जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ऊर्जामंत्री के साथ मुख्यमंत्री से भी करने की तैयारी कर ली है। 

अभी तक मथुरा में भंडारों का आयोजन बेरोकटोक किया जाता था। सिटी मजिस्टे्रट सिर्फ सफाई की शर्त पर अनुमति प्रदान कर देते थे, लेकिन इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान से 800 मीटर तक भंडारे आयोजन को प्रतिबंधित करते हुए इस सीमा के बाहर भी अनुमति पर अनेक शर्ते लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाभावी लोग हताश और आक्रोशित हैं। इस स्थित में भंडारों की अनुमति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम और पुलिस द्वारा मना किया जा रहा है। प्रशासन की इस मनमानी की शिकातय व्यापारियों ने पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग से की। 

उन्होंने डीएम से इस विषय पर वार्ता करते हुए भूतेश्वर चौराहा से मसानी चौराहा तक भंडारों पर अनुमति जारी करने को कहा।  व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अग्रवाल तथा संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग के कहने के बाद डीएम उक्त क्षेत्र में भी अनुमति देने पर सहमत हो गया है। 

इसके अलावा भी अन्य व्यापारिक संगठनों ने साफ कर दिया है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि आने वाले भक्तों की सेवा से प्रशासन रोकने की कोशिश करता है तो इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री के साथ यहां आने पर मुख्यमंत्री से भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें