श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा में लगने वाले भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों की सेवा पर प्रशासन द्वारा लगाई जा रही पाबंदियों के खिलाफ व्यापारी और समाजसेवियों के स्वर मुखर हो गए हैं।
कहना है कि प्रशासन व्यवस्थाओं के नाम पर तानाशाही करने पर उतारू है, जो सेवाभावी लोग मथुरा आने वाले भक्तों के लिए प्रतिवर्ष भंडारों का आयोजन करते हैं, उन्हें अनुमति के नाम पर रोका जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ऊर्जामंत्री के साथ मुख्यमंत्री से भी करने की तैयारी कर ली है।
अभी तक मथुरा में भंडारों का आयोजन बेरोकटोक किया जाता था। सिटी मजिस्टे्रट सिर्फ सफाई की शर्त पर अनुमति प्रदान कर देते थे, लेकिन इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान से 800 मीटर तक भंडारे आयोजन को प्रतिबंधित करते हुए इस सीमा के बाहर भी अनुमति पर अनेक शर्ते लगा दी है।