मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को विकासखंड जागीर के गांव सगामई में हुई। ब्लॉक अध्यक्ष जागीर ओमवीर यादव ने कहा भारतीय किसान यूनियन जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेगी। यूनियन के पदाधिकारी गंाव-गंाव जाकर भाजपा का विरोध करने के लिए किसानों को जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा भाजपा किसान विरोधी नीतियां अपना रही है। किसान आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग जायज है। केंद्र सरकार जो कानून बनाती है उनका सीधा लाभ पूंजीपतियों को मिलता है। किसान खरीद केंद्रों पर अपना गेहूं आसानी से बेच नहीं पा रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का विरोध करेगी। किसानों को भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में मतदान करने के लिए जागरूक करेगी। यूनियन के पदाधिकारी गंाव गंाव जाकर किसानों को उनका हक दिलाने के लिए एकजुट होकर मतदान करने के लिए संगठित करेंगे। पंचायत चुनाव के परिणाम ही विधानसभा चुनाव 2022 का रास्ता तय करेंगे। इस मौके पर राजा ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद दुबे, हरीसिंह राजपूत, राजेश राजपूत, शिवराज राजपूत, बेंचेलाल राजपूत, धीरेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह मौजूद रहे।