फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीराम मंदिर में भक्ति संध्या का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर में अमृतवाणी किटी टीम की ओर से सोमवार को भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इस्कॉन के अरविंद स्वरूप दास ने हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे... हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे.. महामंत्र के संकीर्तन से किया। मधुर भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। संकीर्तन के बाद अदिति माता के सानिध्य में आध्यात्मिक चर्चा हुई। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आरती सलूजा, आरती, रानी सिंह, लीना मल्होत्रा, गुंजन अरोड़ा, सोनू कपूर, नेहा बजाज, पारुल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें