फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकियू महाशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने रविवार को उमरेठा गांव में सदस्यता अभियान एवं किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण भदौरिया, जिला अध्यक्ष हर्ष शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। डालचंद को जिला सहसचिव, गब्बर सिंह को ग्राम अध्यक्ष उमरैठा, संजू को ब्लॉक मंत्री, शैले उपाध्याय को ब्लॉक संरक्षक तथा कुंती देवी को महिला मोर्चा ग्राम मंत्री मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत शर्मा, योगेंद्र पंडित, हरेंद्र परिहार, बंटू राठौड़, प्रभाकर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें